लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस चुनावी अभियान में जुट गई है. आज यानी गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब और हिमाचल में रैलियों को संबोधित किया और मोदी सरकार पर हमला बोला. हिमाचल के कांगड़ा में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दर्जा मिलेगा. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'यह दुखद है कि जब अर्धसैनिक बलों का कोई शहीद होता है तो उसे शहीद का दर्जा नहीं मिलता. ऐसा नहीं होना चाहिए कि केवल सीआरपीएफ या बीएसएफ को शहीद का दर्जा न मिले. जब हमारी सरकार आएगी, अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान शहीद होता है तो उसे शहीद का दर्जा मिलेगा. उन्होंने कहा, ' जब पुलवामा हुआ और उसके बाद कार्रवाई चल रही थी, मैंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस और इसके नेता व कार्यकर्ता वायुसेना और सरकार के साथ खडे हैं. हमने स्पष्ट कर दिया कि हम इसका राजनीतिकरण नहीं करेंगे, लेकिन यह दुखद है कि जब विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था जब पीएम इसका राजनीतिकरण कर रहे थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi In Punjab, Himachal Pradesh, Moga, Congress, Congress Rally, PM Narendra Modi, Amit Shah, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Lok Sabha Elections, Lok Sabha Election 2019, BJP Rally