दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के शनिवार को शपथ ग्रहण करने के दौरान पीएम मोदी समारोह में मौजूद नहीं रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दिन महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे और उनका मुंबई, पुणे और बारामती जाने का कार्यक्रम पहले से तय था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। अन्ना हजारे की अगुवाई में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाले केजरीवाल के लिए रामलीला मैदान उनके रणक्षेत्र का महत्वपूर्ण अंग रहा है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली सरकार, उत्तर दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को तैयार करने में जुटा है।
एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मैदान को समतल करने का काम पहले ही पूरा हो चुका है, क्योंकि हमने हाल ही में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए इसे तैयार किया था। हम चलित शौचालयों जैसी साफ सफाई-व्यवस्थाओं पर काम कर रहे हैं, जिन्हें समारोह से कुछ दिन पहले ही लगा दिया जाएगा।
बैठने की व्यवस्था दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही है, जिसने करीब 40 हजार सीटों के लिए जगह बनाई है, जिसमें वीआईपी दीर्घा भी शामिल है। 29 दिसंबर, 2013 को केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं