लोकसभा चुनाव (General Election 2019) का रण जारी है. इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के हिंडौन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वे इसके अलावा राजस्थान के ही सीकर और बीकानेर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दूसरी तरफ, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को अपनी मां और लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. रायबरेली में प्रियंका गांधी अपनी मां कांग्रेस की प्रत्याशी सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी रायबरेली पहुंचने की संभावना है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हजारीबाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. जबकि हरियाणा के जींद में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का रोड शो होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Rahul Gandhi, Elections 2019, LokSabhaPolls2019