प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मेरा निवेदन है कि आज दिल्ली के सभी मतदाता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। मैं विशेष रूप से युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।"
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से मतदान की अपील करते हुए ट्वीट किया, सभी लोग नहा-धोकर अपने अपने ईश को याद करके वोट डालने ज़रूर जाएं... आपकी अवश्य जीत होगी...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2013 विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करीब 26,000 वोट से हराने वाले केजरीवाल को इस सीट से प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच ही है, लेकिन कुछ सीटों पर कांग्रेस भी कड़ी टक्कर में है। चुनाव में कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 10 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं