प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने चुनाव रैली में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने और शहर के विकास के लिए रोडमैप बताने जैसे मुद्दे को नहीं छूने को लेकर उनकी आलोचना की।
केजरीवाल ने कहा कि जमीनी स्तर पर बीजेपी के घटते समर्थन को देखते हुए मोदी के पास 'आप' पर हमला बोलने के सिवा कोई विकल्प नहीं रह गया था।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केजरीवाल ने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि मोदी ने दिल्ली के विकास एवं उसके लोगों के कल्याण के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, मैंने प्रधानमंत्री को रैली में बोलते हुए सुना। मैं आशान्वित था कि वह दिल्ली को विकसित करने का अपना रोडमैप रखेंगे, लेकिन मैं निराश हूं कि उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा। दूसरी तरफ हमने शहर को आगे ले जाने के लिए अपने घोषणापत्र में करीब 70 बिंदुओं की चर्चा की है।
शनिवार को पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में एक रैली में मोदी ने 'आप' पर हमला करते हुए उसे पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया। उन्होंने दिल्लीवासियों को अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी को वोट देने की गलती नहीं दोहराने को कहा।
केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए करीब 120 सांसदों और कई मंत्रियों को उतारने के लिए बीजेपी की तुलना महाभारत के कौरवों से करते हुए कहा, मेरे साथ 'कृष्ण' हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं