आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह दावा करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी निंदा की कि वह एलपीजी सिलिंडरों से सब्सिडी खत्म करने की योजना बना रही है।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम आम लोगों पर महंगाई का एक और बम गिराने जैसा होगा। केजरीवाल, मोदी के भाषण का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने के एक बड़े प्रयास के तहत एलपीजी सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के सरकार के कदम का उल्लेख किया था।
उन्होंने सदर बाजार, चांदनी चौक और बल्लीमारान में अलग-अलग रैलियों में कहा, आपने यह जरूर सुना होगा कि सरकार ने घोषणा की है कि गैस सिलिंडरों पर सब्सिडी खत्म कर दी जाएगी और केवल उन लोगों को दी जाएगी, जिनके पास बीपीएल कार्ड हैं। हममें से कितने के पास बीपीएल कार्ड हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केजरीवाल ने कहा, अब तक आपको 417 रुपये प्रति सिलिंडर मिल रहे थे, लेकिन अब आपको करीब 900 रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा, यह फैसला आम लोगों पर महंगाई का एक और बम गिराने जैसा होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने महंगाई कम करने का एक भी प्रयास नहीं किया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं