आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम होंगे। अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी माने जाने वाले मनीष सिसोदिया पिछली बार 'आप' सरकार के 49 दिन के कार्यकाल में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास एवं स्थानीय निकाय मंत्री थे।
सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि जितेंद्र तोमर, गोपाल राय, संदीप कुमार, सत्येंद्र जैन और असीम अहमद खान को भी केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, राखी बिड़लान और गिरीश सोनी को इस बार मंत्री नहीं बनाया जा रहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नूपुर शर्मा को हराया था। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से विधायक चुने गए हैं। जीतेंद्र तोमर त्रिनगर और गोपाल राय बाबरपुर सीट से विधानसभा पहुंच रहे हैं। सत्येंद्र जैन ने शकूर बस्ती, संदीप कुमार ने सुल्तान माजरा और असीम अहमद खान ने मटिया महल सीट से जीत हासिल की है। खबर यह भी है कि शनिवार को शपथ ग्रहण से पहले जो रोड शो का कार्यक्रम था, वह अब नहीं होगा और शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे होगा।
केजरीवाल का शपथ ग्रहण शनिवार को है, लेकिन टीम केजरीवाल पहले ही काम में जुट गई है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने से लेकर नए स्कूल, कॉलेजों, अस्पतालों के लिए जमीन की मांग को लेकर केजरीवाल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की।
14 तारीख को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और कई सांसदों को न्योता दिया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं