विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में सोमवार को हुए विधानसभा चुनावों में शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 60.5 फीसदी वोट पड़े. न्यूज एजेंसी PTI ने यह जानकारी चुनाव अधिकारियों के हवाले से दी. अधिकारियों ने कहा कि मतदान के अंतिम आंकड़े बढ़ सकते हैं और ये मंगलवार को उपलब्ध होंगे. सर्वाधिक मतदान कोल्हापुर के करवीर विधानसभा क्षेत्र में हुआ, जहां 83.20 फीसदी वोट पड़े वहीं, सबसे कम वोट दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में 40.20 फीसदी हुआ. वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में राज्य में 63.38 फीसदी मतदान हुआ था. राज्य के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा मतदान हुए जहां मतदाताओं ने शहरी वोटर की तुलना में ज्यादा उत्साह दिखाया.

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हुआ. राज्य में जिन प्रमुख लोगों ने मतदान किया उनमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राकांपा प्रमुख शरद पवार, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, सचिन तेंदुलकर, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और मनसे प्रमुख राज ठाकरे शामिल हैं. शाहरुख खान, सलमान खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोन, ऋतिक रोशन, आमिर खान, माधुरी दीक्षित नेने, लारा दत्ता सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया. अभिनेता ऋतेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के साथ लातूर जिले में वोट डाला जहां ऋतेश के भाई और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के पुत्र अमित और धीरज कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.  बता दें कि चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे.
 

Maharashtra Assembly Election 2019 Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Assemblyelections2019, Maharashtra Election, Maharashtra Assembly Election, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com