एक ऐसे दिन जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं कराकर रणनीतिक भूल की।
नायडू ने संवाददाताओं से कहा, हमने एक रणनीतिक भूल की। मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद हमें तुरंत विधानसभा चुनाव कराना चाहिए था। हम दिल्ली आसानी से जीत गए होते, पर काफी समय बीत गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को आत्म-मंथन करना होगा और अपना जनाधार बढ़ाने के तौर-तरीके तलाशने होंगे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नायडू ने कहा, निश्चित तौर पर दिल्ली का चुनाव एक झटका है, पर दिल्ली में बीजेपी का आधार कायम है। हमारे वोट कायम हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के वोट 'आप' को मिले हैं। बीजेपी नेता ने कहा, इस चुनाव में बीजेपी के लिए एक सबक है। सबक यह है कि यदि बाकी सभी पार्टियां एक साथ हो जाएं, तो आपको चुनाव जीतने की स्थिति में होना चाहिए। इससे पहले, चौतरफा, पांचतरफा मुकाबले होते थे पर अब कुछ पार्टियों ने फैसला किया है कि वे अन्य पार्टियों को अपना समर्थन देंगे।
नायडू ने कहा कि 'आप' ने पानी और बिजली की कीमतों में कमी लाने का वादा दिल्लीवासियों से किया, पर बीजेपी यह नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, हम यह नहीं कह सके, क्योंकि हम दिल्ली की माली हालत जानते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं