विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण (4th Phase Election) के चुनावों के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. चौथे चरण में कुल 64% मतदान हुआ. बता दें कि चौथे चरण के लिए बिहार की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की13, पश्चिम बंगाल की 8 और राजस्थान की 13 सीटों के लिए मतदान हुआ. 71 लोकसभा सीटों पर कुल 943 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन चुनावों में 12.79 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं. भाकपा के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य उम्मीदवार भी चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे नामी चेहरों में शामिल हैं. चुनाव आयोग ने 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए थे और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. चौथे चरण के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया.

Lok Sabha Elections 2019 Phase 4 Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Election 2019, Election 2019 Phase 4 Voting, Lok Sabha Election 2019, Lok Sabha Election 2019 Phase 4, Phase 4 Election 2019, Phase 4 Election Date, General Elections 2019, 2019 Indian General Elections, Lok Sabha Election Phase 4, Lok Sabha Phase 4, Lok Sabha Election Voter List, Phase 4 Election States, Pune Election Date, Phase 4 Election 2019 States, Phase 4 Voting, Phase 4 Elections 2019, BJP, RJD, Congress, BSP, SP, TMC, Kanhiaya Kumae, Begusarai, Giriraj Singh, लोकसभा चुनाव 2019, चौथे चरण के चुनाव, लोकसभा चुनाव चौथा चरण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com