विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी ने लॉन्च किया 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन, पीएम मोदी ने कहा- मैं अकेला नहीं

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर 'मैं भी चौकीदार' (Main Bhi Chowkidar) से चुनावी मुहिम की शुरुआत की है. 

Also Read in
बीजेपी ने 'मैं भी चौकीदार' (Main Bhi Chowkidar) कैंपेन लॉन्च किया है.
  • बीजेपी ने लॉन्च किया नया कैंपेन
  • 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन किया लॉन्च
  • पीएम मोदी ने कहा- मैं अकेला नहीं
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. सत्तारूढ़ बीजेपी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है. इसी कड़ी में बीजेपी ने आज ‘मैं भी चौकीदार' अभियान शुरू किया. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर 'मैं भी चौकीदार' (Main Bhi Chowkidar) से चुनावी मुहिम की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो के साथ अपने ट्वीट में कहा, ‘आपका यह चौकीदार राष्ट्र की सेवा में मजबूती से खड़ा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं'. उन्होंने कहा कि हर कोई जो भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराइयों से लड़ा रहा है, वह एक चौकीदार है. मोदी ने कहा कि हर कोई जो भारत की प्रगति के लिये कठिन परिश्रम कर रहा है, वह एक चौकीदार है. उन्होंने कहा, ‘आज हर भारतीय कह रहा है कि मैं भी चौकीदार'. पीएम मोदी अक्सर स्वयं को ऐसा ‘‘चौकीदार'' बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा. 

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई बार अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए 'चौकीदार चोर है' कहा था. अब विपक्ष के इसी हमले को भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार में शामिल कर लिया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में मणिशंकर अय्यर के ‘चायवाला' टिप्पणी को भी भाजपा ने चुनाव अभियान का हिस्सा बनाया था. गौरतलब है कि पीएम मोदी 31 मार्च को देशवासियों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा नरेन्द्र मोदी एप पर ‘मैं भी चौकीदार' अभियान के तहत संकल्प लेने की मुहिम शुरू की गयी है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा। सात चरणों में होने वाला यह मतदान 19 मई को खत्म होगा। चुनाव परिणाम 23 मई को आयेंगे. 

बिहार : NDA के बीच सीटों का बंटवारा तय, जानें- किस पार्टी के खाते में आई कौन सी सीट

आज बीजेपी जारी करेगी पहली लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है. बताया रहा है कि इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर फैसला हो सकता है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में उन सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता है, जहां पहले चरण में मतदान हैं. ​(इनपुट-भाषा से भी)

वीडियो- चुनाव को लेकर कैसा है आम जनता का मूड?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoksabhaPolls 2019, BJP, Main Bhi Chowkidar, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com