दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी दलों की ओर से अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा जोर लगाया गया है।
बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के तमाम नेता आज दिन भर वोटरों को लुभाने के लिए जनता के बीच मौजूद रहेंगे। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने सभी 70 उम्मीदवारों से अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में रोड शो करने के लिए कहा है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सभी उम्मीदवारों से कहा गया है कि रोड शो के माध्यम से मतदाताओं से सीधे संपर्क बनाने की कोशिश की जाए। दिल्ली के सभी सात सांसदों से भी कहा गया है कि वे इन रोड शो में शामिल हों।
खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी दो जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे, लेकिन सदर बाजार में दोपहर में होने वाली उनकी जनसभा रद्द हो गई है, हालांकि मदनपुर खादर में होने वाले उनके कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी मंगोलपुरी के इलाकों में रोड शो के बाद दोपहर कृष्णानगर में रोड शो करेंगी।
इसके अलावा किसी दूसरे केंद्रीय मंत्री या अन्य किसी वरिष्ठ नेता को आज प्रचार में नहीं लगाया गया है और वे चुनाव प्रबंधन की निगरानी करेंगे। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे ओपिनियन पोल की भविष्यवाणी पर ध्यान न दें और सरकार बीजेपी की ही बनेगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं