किरण बेदी के चुनाव कार्यक्रमों के प्रभारी नरेंद्र टंडन ने बीजेपी छोड़ने की घोषणा करने के कुछ घंटे के भीतर ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया। टंडन ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने भावना में बहकर इस्तीफा दिया था।
इससे पहले, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भेजे इस्तीफे में टंडन ने लिखा कि वह लगातार किरण बेदी के आदेशों को नहीं मान सकते। उन्होंने ये दावा भी किया कि किरण बेदी के सहयोगियों ने उनका अपमान किया है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पार्टी की शहरी इकाई के पूर्व सचिव और दिल्ली बीजेपी की कार्यकारी समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य रहे टंडन ने अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके लिए बेदी के साथ काम करना मुश्किल है।
हालांकि बीजेपी ने कहा कि उनके पार्टी छोड़ने से चुनाव की तैयारी पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह 'निचले स्तर' के कार्यकर्ता थे और उनका प्रदर्शन 'प्रभावशाली नहीं' था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं