दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के भारी जीत की ओर बढ़ने के बाद बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने उन्हें बधाई दी है। किरण बेदी ने ट्वीट किया, "अरविंद को पूरे नंबर... बधाई। अब दिल्ली को फिर उसी ऊंचाई पर ले जाएं. इसे वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएं।"
बेदी ने कहा कि 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल के साथ एक मैच था और मैच में कोई एक व्यक्ति ही जीतता है। बेदी ने इस बात को खारिज कर दिया कि दिल्ली चुनाव के नतीजे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जनमत संग्रह हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और केंद्र की तरफ से पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, मैंने अरविंद केजरीवाल से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी और उन्हें दिल्ली के विकास में केंद्र की तरफ से पूरा सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया।
केजरीवाल की ऐतिहासिक जीत पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, दिल्ली चुनाव मौजूदा राजनीतिक हालात में एक नया मोड़ है। यह दिखाता है कि लोकतंत्र में बदले की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। देश को इस बदलाव की जरूरत थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं