दिल्ली चुनाव में पार्टी की स्तब्धकारी पराजय पर बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने पार्टी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने के लिए आज माफी मांगी। पार्टी के अधिकतर उम्मीदवारों के साथ वह खुद भी कृष्णा नगर सीट से हार गई हैं।
बेदी ने संवाददाताओं से कहा, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत शीर्ष नेताओं एवं सामान्य कार्यकर्ताओं का सम्मान और भरोसा मिला। लेकिन मैं क्षमा मांगती हूं, क्योंकि मैं उनके विश्वास और भरोसे पर खरी नहीं उतर सकी।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि वह एक पुलिस अधिकारी एवं अन्य रूपों में अपने जीवन में पहली बार ऐसी स्थिति महसूस कर रही हैं और उन्हें पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।
चुनाव परिणाम को मोदी सरकार पर रायशुमारी मानने से इनकार करते हुए किरण बेदी ने कहा, पीएम मोदी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे। बेदी ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के जरिये भी माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट किया, मुझमें विश्वास व्यक्त करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं और हर कार्यकर्ता से उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने के लिए क्षमा मांगती हूं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं