दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के अंतिम दिन बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने अपने आईपीएस और अरविंद केजरीवाल के आईआरएस के तौर पर अनुभव को तौलते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 40 साल आईपीएस में लगाए हैं, जबकि 'आप' प्रमुख मामूली अनुभव के साथ भाग खड़े हुए थे।
किरण बेदी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में कहा, मेरे पास 40 साल का प्रशासनिक अनुभव है और 'झूठे' केजरीवाल के पास मात्र पांच साल का अनुभव है। वह एक 'भगोड़ा' है और फिर से भाग जाएगा।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बेदी ने मतदाताओं से कहा कि वे उनके बारे में फैलाई जा रही नकारात्मक अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा, मेरे पास दो मुद्दे हैं, जिनसे सभी को फायदा होगा। मैं यहां किसी का नुकसान करने नहीं आई हूं, फिर चाहे वह फेरी वाला है, कारोबारी है या सफाई कर्मचारी है। जो भी नकारात्मक अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे झूठी हैं।
बेदी ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में कहा कि ये मुद्दे उनके एजेंडे में शीर्ष पर होंगे। बेदी ने मंगोलपुरी, सुल्तानपुर माजरा और नांगलोई निर्वाचन क्षेत्रों में रोडशो भी किए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं