प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी की बढ़त दर्शाने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आ रहे चुनावी सर्वेक्षणों को गलत बताते हुए कहा कि ये सब झूठ हैं और दिल्लीवासी इस तरह के सर्वेक्षणों से प्रभावित नहीं हों।
वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के नेताओं से इन्हें नजरअंदाज करके प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकने को कहा है। इसके चलते 70 उम्मीदवार अपने-अपने इलाकों में आज रोड शो करने जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे ओपिनियन पोल की भविष्यवाणी पर ध्यान न दें और सरकार बीजेपी की ही बनेगी।
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी के लिए बहुमत मिलने का अनुमान लगाने वाले चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को खारिज करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि वे इस झूठ के चक्कर में नहीं आएं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने दावा किया था कि वे 50 से अधिक सीटें जीतेंगे, लेकिन सब से अधिक सीटें भी नहीं पा सके।
प्रधानमंत्री ने कहा, यहां तक कि जब मैं वाराणसी से चुनाव लड़ रहा था तो उन्होंने (सर्वेक्षण) कहा कि मोदी तीन लाख वोटों से हार जाएगा। मुझे नहीं पता कि ये लोग (चुनावी विशेषज्ञ) कौन हैं। उन्होंने संभवत: आप नेता अरविंद केजरीवाल का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा जब कोई अपनी लोकसभा सीट नहीं जीत सकता तो फिर उसे कैसे इतना बड़ा करके पेश किया जा रहा है।
'आप' पर चुनावी चंदे के बारे में हालिया आरोपों को लेकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनसे उनके मित्र पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने भी 'आप' को चंदा दिया और क्या इसकी जांच की?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं