Election Results 2019: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में BJP ने इतिहास रच दिया. मोदी देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, जिसने पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी की है. बीजेपी ने न सिर्फ अपने बूते फिर लोकसभा में बहुमत हासिल किया, बल्कि सहयोगियों के साथ 350 का आंकड़ा भी छू लिया. बीजेपी और सहयोगियों ने एग्जिट पोल को सही साबित करते हुए इस बार 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की. देर रात तक 435 सीटों के नतीजे आ गए थे, इनमें 263 सीटें बीजेपी जीत चुकी हैं और 42 पर वह आगे चल रही है. उधर, BJP+350 सीटों पर आगे हैं. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो उसने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है और 10 पर वह आगे चल रही है. BJP ने उत्तर प्रदेश में माया-अखिलेश के महागठबंधन का भी चलने दिया और बिहार में जेडीयू के साथ मिलकर राजद का सूपड़ा साफ़ कर दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Election Results, Lok Sabha Election Results 2019, India Election Results 2019, General Election Results 2019, Election Result News, इलेक्शन रिजल्ट, इलेक्शन रिजल्ट लाइव टुडे, Rahul Gandhi, Smriti Irani