विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2019

चुनाव आयोग ने बीजेपी विधायक से कहा- फेसबुक पोस्ट से हटाओ अभिनंदन की तस्वीर

भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दिल्ली के भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया, क्योंकि उन्होंने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की थी.

चुनाव आयोग ने बीजेपी विधायक से कहा- फेसबुक पोस्ट से हटाओ अभिनंदन की तस्वीर
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की फाइल फोटो.
  • अभिनंदन की तस्वीरों के इस्तेमाल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग
  • बीजेपी विधायक को जारी हुई नोटिस, फेसबुक पोस्ट में लगाई थी तस्वीर
  • निर्वाचन अधिकारी ने फेसबुक से तस्वीर हटाने को कहा
नई दिल्ली:

भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दिल्ली के भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया, क्योंकि उन्होंने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की थी.जिला निर्वाचन अधिकारी (पूर्व) ने शर्मा हो पोस्ट हटाने के लिए और गुरुवार तक सुबह 11 बजे तक जवाब सौंपने के लिए कहा. आयोग ने मंगलवार को इसी मुद्दे पर उन्हें एक नोटिस जारी किया था.नोटिस में कहा गया है कि कथित तस्वीर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, जिसमें विश्वासनगर के विधायक विंग कमांडर वर्धमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- निर्वाचन आयोग ने सियासी दलों पर कसी नकेल, सोशल मीडिया पर खर्च अब चुनावी व्यय में शामिल

पूर्व वायुसेना प्रमुख बोले- सेना का न हो राजनीतिकरण
पुलवामा में हुए आतंकी हमले और जवाब में पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक को चुनाव में मुद्दा बनने पर नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल एल रामदास (former Navy chief Admiral L Ramdas) कुछ दिन पहले नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि उसे राजनीतिक दलों को पुलवामा हमला, बालाकोट की हवाई कार्रवाई और विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से वापस आने के मुद्दे को मतदाता को लुभाने के लिए इस्तेमाल करने से रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- रमजान के महीने में वोटिंग के विरोध पर चुनाव आयोग ने कहा- 'त्योहार का रखा गया ध्यान, शुक्रवार को नहीं मतदान'

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखे एक खुले खत में एडमिरल एल रामदास (सेवानिवृत्त) ने पार्टियों द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए सशस्त्र बलों के शौर्य का इस्तेमाल किये जाने की हालिया घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि कुछ ही सप्ताह में चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में खासतौर पर महत्वपूर्ण है कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इन घटनाओं का इस्तेमाल नहीं किया जाए. उन्होंने दो पन्नों के पत्र में लिखा कि सशस्त्र बल जिस संरचना, मूल्यों और माहौल से जुड़े होते हैं, वह अराजनीतिक और धर्मनिरपेक्ष रहा है.(इनपुट-IANS)

वीडियो- चुनाव में इस बार होगा बहुत कुछ खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wing Commander Abhinandan, Wing Commander Abhinandan Varthaman, BJP, Election Commision
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com