- यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की बढ़ीं मुश्किलें
- 'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर EC मांगा जवाब
- सेना को योगी आदित्यनाथ ने 'मोदी जी की सेना' बताया था
'मोदी जी की सेना' (Modi Ji ki Sena) वाले बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. चुनाव आयोग (Election Commmision) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को भारतीय सेना को 'मोदी जी सेना' कहने पर नोटिस भेजकर 5 अप्रैल तक जवाब तलब किया है. बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी. चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की थी. बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के मद्देनजर एक रैली के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के लिए 'मोदी जी की सेना' शब्द का इस्तेमाल किया था. इसे विपक्ष ने सेना का अपमान बताया था.
Election Commission issues notice to Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath over his 'Modi ki sena' remarks, made during a speech. The Commission has asked him to file a reply by April 5. pic.twitter.com/BDX9AEXVLA
— ANI (@ANI) April 3, 2019
गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 'कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और 'मोदी जी की सेना' उन्हें सिर्फ गोली और गोला देती है. यह अंतर है. कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकियों के लिए जी का इस्तेमाल करते हैं, मगर पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार आतंकियों के कैंप पर हमले कर उनका कमर तोड़ती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मोदी सरकार आतंकियों से गोली और गोले से निपटती है, उनके नाम के आगे जी नहीं लगाती: योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा था कि कांग्रेस के लिए जो नामुमकिन होता है, वह पीएम मोदी के लिए मुमकिन होता है. क्योंकि पीएम मोदी के लिए असंभव भी संभव बन जाता है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पाकिस्तान रो रहा है लेकिन भारत के अंदर के विपक्षी दल केवल वोट बैंक के लिए सबूत मांग रहे हैं.
हालांकि, इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी के सीएम द्वारा यह कहना कि भारतीय सेना 'मोदी की सेना' है, हैरान करने वाला है. ऐसा बेखौफ वैयक्तिकीकरण और इस तरह हमारी प्रिय भारतीय सेना को हड़पना बेहद अपमानजनक है.
वहीं कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी ने योगी आदित्यनाथ पर इस बयान को लेकर हमला किया है और उन्होंने उनसे माफी की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया कि 'यह हमारी भारतीय सेना का अपमान है. वे भारतीय सेना के जवान हैं, किसी प्राइवेट प्रचार मंत्री के नहीं. योगी आदित्यनाथ को माफी मांगनी चाहिए.
VIDEO: 'मोदी जी की सेना' पर घिरे योगी आदित्यनाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं