दिल्ली में सरकार कौन बनाएगा? कौन सी पार्टी राजधानी पर राज करेगी? ये तमाम सवाल ऐसे हैं, जिनके बारे में सिर्फ पार्टियों, आम लोगों में ही नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और दिल्ली के तमाम महकमों में भी चर्चा चल रही है।
जाहिर है कि इस बार के चुनाव कई मायनों में खास हैं, इसलिए चर्चा होना भी लाजिमी है। सुप्रीम कोर्ट में पहले केस के बारे में चर्चा होती थी, लेकिन अब माहौल काउंटिंग का है। कौन सी पार्टी, कहां से लीड ले रही है यहं इसी पर चर्चा हो रही है। किसी पार्टी का कौन उम्मीदवार हार रहा है, कौन सा जीत रहा है, इन बातों पर भी चर्चा चल रही हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ओखला में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने कहा, अरे इस बार माहौल दो दिनों में बदल गया। कांग्रेस के मोहम्मद आसिफ कभी चुनाव नहीं हारे, लेकिन इस बार हवा कुछ और दिख रही है। वहीं एक दूसरे वकील बताने लगे, हमारे यहां भी इस बार लगता है कि भारी उलटफेर हो रहा है।
बात सिर्फ कोर्ट की नहीं, सुप्रीम कोर्ट में तैनात दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर भी इस चर्चा में शामिल हो गए। बताने लगे कि किसी तरह एक्जिट पोल होते हैं और आखिरी में नतीजा क्या हो सकता है।
जाहिर है उनकी राय कुछ अलग है, लेकिन चुनावी माहौल ने सारे महकमों को अपने रंग में ले लिया है। दिल्ली के एक बड़े पुलिस अफसर को फोन किया तो सबसे पहला सवाल सुनने को मिला, किसकी सरकार बनवा रहे हो? हमने भी जवाब दे डाला, बस घड़ी भर का इंतजार करो जनाब!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं