दिल्ली चुनावों में डेरा सच्चा सौदा ने बीजेपी का साथ देने का फैसला किया है। डेरा का कहना है कि दिल्ली में हमारे 20 लाख समर्थक हैं, जिसमें 10 लाख वोटर हैं। डेरा का कहना है कि दिल्ली की हर विधानसभा पर उनका प्रभाव है। 'आप' ने डेरा के समर्थन पर सवाल उठाए हैं।
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा ने हरियाणा चुनावों में भी बीजेपी का खुलकर समर्थन किया था। हरियाणा में बीजेपी की मनोहर लाल खट्टर सरकार बनी।
डेरा सच्चा के पॉलिटिकल विंग के अध्यक्ष प्रदीप इंसा ने बताया कि दिल्ली के विधानसभा चुनावों में डेरा सच्चा सौदा के बीजेपी को समर्थन की वजह मोदी सरकार की विचारधारा है। दरअसल, वही विचारधारा गुरुजी की भी है। जैसे स्वच्छता अभियान और कन्या भ्रूण हत्या।
वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस समर्थन का 'एमएसजी को जो सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली है उससे कोई लेना-देना नहीं है और न ही गुरमीत राम रहीम पर जो कुछ मामलों में सीबीआई जांच चल रही है, उससे लेना-देना है।
उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी' की रिलीज से जुड़ा मामला पिछले दिनों काफी विवादों में रहा है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं