दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कल शाहदरा में हुई रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका के डीडीए ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे।
इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। द्वारका सीट से प्रद्युम्न राजपूत बीजेपी उम्मीदवार हैं, जो लगातार दो बार से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के महाबल मिश्रा और आम आदमी पार्टी के आदर्श शास्त्री से है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कल की रैली में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि मुफ्त चीजों का वादा करने वालों और झूठ बोलने वालों से बचें।
कांग्रेस भी पिछले चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद वापसी की पुरजोर कोशिश में जुटी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दिल्ली चुनाव में अपनी एकमात्र रैली करेंगी। वह बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मीठापुर में लोगों को संबोधित करेंगी।
पिछले विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह कमर कस चुकी है। पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। आज 25 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी जनसभाएं करेगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं