चुनाव से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस पर बीजेपी के दबाव में काम करते हुए उसके उम्मीदवारों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के आरोप लगाए हैं।
पार्टी का आरोप पुलिस द्वारा उत्तम नगर के उसके प्रत्याशी को शराब के कई डिब्बे बरामद होने के सिलसिले में तलब किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, अधिकारियों पर दबाव है। वे सभी तरह के आरोप लगाएंगे। यह उनकी राजनीति है। बालियान के खिलाफ सभी झूठे आरोप हैं। पुलिस ने कुछ दिन पहले बड़ी संख्या में शराब की बोतलें मिलने के सिलसिले में उत्तम नगर के 'आप' प्रत्याशी नरेश बालियान को बुलाया।
'आप' नेता आशुतोष ने दावा किया, मैंने पुलिस आयुक्त को यह बताने के लिए कल रात उन्हें फोन किया था कि पुलिस बीजेपी के दबाव में हमारे प्रत्याशियों पर दबाव डाल रही है और उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया। मैं उन्हें दबाव में नहीं आने का अनुरोध करने के लिए मिलने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने कहा, बालियान के खिलाफ कोई मामला नहीं है। कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और उन्हें आधी रात को एक नोटिस जारी किया गया। इससे पता चलता है कि यह 'आप' को बदनाम करने की साजिश है। आशुतोष ने आज तड़के ट्वीट करके कहा कि उनके पास इस बात की सूचना है कि पुलिस अधिकारी उनकी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दबाव में हैं और वह चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर उन्हें हालात की जानकारी देंगे।
पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने यह कहते हुए इन आरोपों से इनकार किया कि पुलिस कभी किसी प्रकार के दबाव में नहीं रही। उन्होंने कहा, केवल कुछ मामले हैं और नरेश बालियान के मामले को छोड़कर बाकी विवाद छोटे-मोटे मामले हैं। जब शराब के करीब 457 डिब्बे बालियान के पास से मिले, हमारे पास सबूत थे, तो हमने आगे की जांच के लिए उन्हें तलब किया।
बस्सी ने कहा, हम किसी खास दल के उम्मीदवारों का उत्पीड़न नहीं करना चाहते, लेकिन हम यह भी आशा करते हैं कि कानून अपना काम करे। हम आश्वासन देते हैं कि पुलिस कभी किसी प्रकार के दबाव में न रही और न रहेगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं