विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2019

मुंबई में पीएम मोदी की रैली, कहा- कांग्रेस के 50 सीटों पर भी नहीं मिलेगी जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी.

मुंबई में पीएम मोदी की रैली, कहा- कांग्रेस के 50 सीटों पर भी नहीं मिलेगी जीत
मुंबई में पीएम मोदी की रैली
मुंबई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने दावे के समर्थन में एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि अपना मत खराब मत करिये. बेहतर होगा उस पार्टी के लिये वोट करें जो सत्ता में आ रही है और आप अपने मत से उसे मजबूती दे सकते हैं. मोदी ने कहा कि अब एक मात्र सवाल यह है कि क्या भाजपा 2014 के मुकाबले अपनी सीटों की संख्या और बेहतर करने जा रही है. 

उत्तर प्रदेश: क्या कहती है कन्नौज की सियासी आबोहवा, डिंपल यादव के प्रचार का आंखों देखा हाल

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर पुलिस बलों की अनदेखी करने और उन्हें सत्ता में रहने के दौरान “पंचिंग बैग” के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस अगर सतर्कता नहीं दिखाती तो शहर को आतंकी गतिविधियों की कहीं भारी कीमत चुकानी पड़ती. मोदी ने कहा कि कांग्रेस का रवैया आतंकी हमलों के बाद मुख्यमंत्रियों और गृह मंत्रियों को बदलने की थी, हमनें इस संस्कृति को बदला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुरक्षा बलों के लिये कुछ नहीं किया. उन्होंने अपनी सरकार के नई दिल्ली में पुलिस स्मारक बनाने के फैसले को भी रेखांकित किया. 

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने अपनाया गुजरात फार्मूला, काटे 102 सांसदों के टिकट

मुंबई की चुनावी सभा में एक और दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली. मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी रैली के दौरान आगे की पंक्ति में बैठे नजर आए. अनंत अंबानी का वहा होना इसलिए दिलचस्प माना जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन करते नजर आए थे. और कांग्रेस लगातार पीएम मोदी पर अंबानी परिवार से सांठ गांठ का आरोप लगाती रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pm Modi In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com