बीजेपी के विज्ञापन में लगातार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं। यह सिलसिला पिछले हफ्ते शुक्रवार को शुरू हुआ था, जब केजरीवाल परिवार का कार्टून बनाकर विज्ञापन दिया गया था।
बीजेपी ने आज के विज्ञापन में साल 2014 में गणतंत्र दिवस समारोह के बारे में केजरीवाल द्वारा की गई टिप्पणी पर निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि उस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के बावजूद धरना दे रहे अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया था कि उनके धरने की वजह से गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर असर पड़ रहा है, तो उन्होंने गणतंत्र दिवस को 'खास लोगों' का उत्सव करार दिया था।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अखबारों में छपे बीजेपी के आज के विज्ञापन में उनके कार्टून के नीचे लिखा हुआ है, "... पहले तो संवैधानिक पद पर होते मुख्यमंत्री महोदय धरने पर जा बैठे। जोश-जोश में होश खोकर बोले, ... हां हम एनार्किस्ट हैं, अराजकता में हमारा विश्वास है। फिर बोले हमारी मांगें न मानीं तो गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में उपद्रव करेंगे। यह खास लोगों का आयोजन है। हे आंदोलनकारी... देश के करोड़ों लोग गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व मानते हैं, इस पर गर्व करते हैं और आपका उपद्रवी गोत्र इसमें भी व्यवधान डालने को तैयार था..."
बीजेपी के इस विज्ञापन पर केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मुझ पर जब भी निशाना छापा गया, मैंने कभी रिएक्ट नहीं किया, पर आज इन्होंने हद कर दी है। पूरे अग्रवाल समाज को उपद्रवी बताया है।
केजरीवाल ने कहा, बीजेपी अपने विज्ञापनों में मुझ पर निजी हमले कर रही है। उन्होंने मुझ पर और मेरे बच्चों पर निशाना साधा। मैं चुप रहा, क्योंकि अन्ना कहते हैं कि यदि कोई आप पर निजी हमला करे, तो आपके भीतर उसे सहने की शक्ति होनी चाहिए, लेकिन आज उन्होंने अपनी सीमा पार कर दी। उन्होंने (बीजेपी ने) पूरे समुदाय को 'उपद्रवी' कहा है। बीजेपी की लड़ाई मुझसे है। उन्हें जो कुछ भी कहना है, मेरे खिलाफ कहें। उन्हें पूरे अग्रवाल समुदाय को निशाना नहीं बनाना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा, यह अस्वीकार्य है और बीजेपी को पूरे समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। हम निर्वाचन आयोग से शिकायत करेंगे कि बीजेपी इतनी गिर गई है कि जातिगत हमले कर रही है। दिल्ली के लोग इस प्रकार की गाली-गलौच की राजनीति पसंद नहीं करते हैं। केजरीवाल ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए अपने घर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की आपात बैठक भी बुलाई है।
आम आदमी पार्टी के नेता योंगेद्र यादव ने कहा, किसी भी विज्ञापन के छपने से पहले नियमानुसार ईसी को उसे मंजूरी देनी होती है। हम ईसी से पूछेंगे कि क्या उसने यह विज्ञापन देखा था।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यदि बीजेपी प्रतिदिन इस प्रकार का घटिया दर्जे का एक विज्ञापन दे और टीवी पर किरण बेदी के एक साक्षात्कार का सीधा प्रसारण हो, तो प्रचार मुहिम का हमारा आधा काम ऐसे ही हो जाएगा। शेष काम हम बिजली, पानी के मूल्य कम करने और अन्य मुद्दों से निपटने संबंधी अपनी योजना के बारे में लोगों को बताकर पूरा कर लेंगे। इसलिए एक तरीके से मैं उनका शुक्रगुजार हूं।
'आप' नेता कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, गोत्र तो मात-पिता से तय होता है। एक व्यक्ति को उपद्रवी बताकर पूरे समाज को लांछित व अपमानित कर रहे हैं। दिल्ली 7 फरवरी को इसका जवाब देगी। 'आप' नेता आशुतोष ने भी बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोग आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी को सबक सिखाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक कार्टून में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर व्यक्तिगत हमला किया गया था और समाजसेवी अन्ना हजारे की तस्वीर को माला पहनाई गई थी। इस विज्ञापन को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने नाराजगी जताई थी। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं - अरुण जेटली और धर्मेंद्र प्रधान ने विज्ञापनों में पीएम मोदी और किरण बेदी के सकारात्मक एजेंडे को दिखाने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश के बाद अगले दिन के विज्ञापन में केजरीवाल पर कोई निजी हमला नहीं किया गया था, लेकिन अब यह सिलसिला फिर शुरू हो गया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं