बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि किरण बेदी को लेकर बीजेपी के अंदर न तो कोई नाराजगी नहीं है और न ही आम आदमी पार्टी को लेकर उनकी पार्टी नर्वस है।
शाह ने एनडीटीवी इंडिया के अभिज्ञान प्रकाश से खास बातचीत में कहा कि हमने सिद्धांतों से समझौता कर कभी सरकार नहीं बनाई, लेकिन आम आदमी पार्टी ने जनादेश को धोखा दिया।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अमित शाह से पूछा गया कि आप किरण बेदी को लाते हैं, उनको चुनाव का चेहरा बनाते हैं, उन्हें सीएम कैंडिडेट बना देते हैं, ऐसे में आपके हिसाब से किरण बेदी की भूमिका क्या होगी? इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी कभी एक व्यक्ति के नाम पर चुनाव नहीं लड़ती है। बेदी की भूमिका यही है कि हमने उन्हें नेता के तौर पर प्रोजेक्ट किया है, वो बहुमत आने के बाद दिल्ली को अच्छा शासन देंगी।
शाह ने कहा कि दिल्ली में देश के सभी राज्यों की जनता रहती है, दिल्ली में ही सभी सांसद रहते हैं, ऐसे में अगर सांसद प्रचार करते हैं, तो बुराई क्या है। उन्होंने कहा, हर राज्य में हमने सांसदों को प्रचार में जुटाया, महाराष्ट्र, हरियाणा में भी ऐसे ही प्रचार किया। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर और झारखंड में ऐसे ही प्रचार किया...इन सभी राज्यों में केंद्रीय मंत्री प्रचार कर रहे थे।
अमित शाह ने दावा किया कि इस बार बीजेपी में कोई बागी नहीं आया और ऐसा पहली बार आया है। यह पूछे जाने पर कि क्या किरण बेदी का शो फ्लॉप सिद्ध हो रहा है, अमित शाह ने कहा, इसका जवाब 10 फरवरी (मतगणना के दिन) को मिल जाएगा।
शाह ने कहा कि बीजेपी किसी एक शख्स के नाम पर चुनाव नहीं लड़ती, जीत का कोई परमानेंट फॉर्मूला नहीं होता और न ही चुनाव की कोई तय रणनीति होती है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह चुनाव पीएम मोदी और खुद उनकी प्रतिष्ठा की लड़ाई है, अमित शाह ने जवाब में कहा, हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है, हम कांग्रेस को 'भारत मुक्त' बनाना चाहते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं