आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्यों द्वारा बनाई गई संस्था 'आप वॉलन्टियर एक्शन मंच' (अवाम) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) पर हवाला के जरिये रकम लेने के लगाए गए आरोपों को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब एनडीटीवी की पड़ताल के दौरान 'आप' को चंदा देने वालों में से एक कनाडा का मान परिवार सामने आ गया, और उन्होंने दावा किया कि चंदा देने में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
मान परिवार की सदस्य जसकीरत मान का दावा है कि वह कनाडा में रहती हैं, जहां ब्लैक मनी का लेना-देना कतई मुमकिन नहीं है, और उन्होंने आम आदमी पार्टी के समर्थक की हैसियत से अपने क्रेडिट कार्ड के जरिये 1,000 डॉलर का चंदा दिया था, लेकिन अवाम ने चेक पेश किया है। उन्होंने कहा, अवाम को आरोप लगाने से पहले यह जांच ज़रूर करनी चाहिए थी कि क्या चेक की रकम आम आदमी पार्टी के खाते में जमा हुई है।
इसके अलावा जसकीरत मान ने यह भी कहा है कि अवाम 24 घंटे के भीतर बिना शर्त माफी मांगे, वरना वह कानूनी कार्रवाई करेंगी।
-------------------------------------------
-------------------------------------------
अवाम ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी को 1,000 डॉलर का गैरकानूनी चंदा कनाडा की संस्था जूलियो ओउलोविस्कीस के जरिये दिया गया, जबकि जसकीरत ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया है कि उन्होंने 1,000 डॉलर का चंदा ज़रूर दिया है, लेकिन गलत तरीके से नहीं दिया। उन्होंने कहा, मेरे पति कनाडा के नागरिक ज़रूर हैं, लेकिन मैं भारतीय नागरिक हूं, और चंदा मेरे क्रेडिट कार्ड के जरिये दिया गया। उन्होंने जूलियो ओउलोविस्कीस के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं