विदेशों से चंदा लेने के मामले में सवालों से घिरी आम आदमी पार्टी पर एक मुसीबत और आ गई है। दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल एक अर्जी में हाईकोर्ट की निगरानी में 'आप' के पुराने और नए सारे विदेशी चंदे की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।
हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 18 फरवरी को होनी है। याचिकाकर्ता वकील मनोहर लाल शर्मा ने याचिका में ग्रह मंत्रालय के अफसरों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। यूपीए सरकार ने इस मामले में हाईकोर्ट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में 'आप' को क्लीन चिट दी थी और कहा था कि पार्टी को विदेशों से जो चंदा मिला, वह भारतीय नागरिकों ने दिया था। इसे कानून का उल्लंघन नहीं कहा जा सकता। अर्जी में कहा गया है कि एमएचए में इस मामले की सही और पूरी जांच नहीं की।
गौरतलब है कि आप को विदेशों से चंदे के मामले में हाईकोर्ट में 2013 से ही सुनवाई चल रही है। सुनवाई में पार्टी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था जबकि हाईकोर्ट ने सरकार से आप को मिलने वाले विदेशी चंदे की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे।
आप ने कोर्ट में कहा था कि पार्टी को 30 करोड रुपये का चंदा मिला था जिसमें 8.5 करोड़ रुपये प्रवासी भारतीयों ने दिए। लोकसभा चुनाव के दौरान 7 मई 2014 को यूपीए सरकार के वक्त ग्रह मंत्रालय ने हाईकोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में कहा कि जांच में कोई गैरकानूनी चंदा नहीं मिला है। अब की अर्जी में अरविंद केजरीवाल के पिछले साल दुबई और अमेरिका के दौरे पर भी सवाल उठाया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि ये रुपये किसी आतंकी संगठन के हो सकते हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं