राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सीएम नियुक्त कर दिया है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन हटाने की मंजूरी दे दी, ताकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार गठित होने का रास्ता साफ हो जाए।
गृह मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति ने केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह पर मनीष सिसोदिया, असीम अहमद खान, संदीप कुमार, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और जितेंद्र तोमर को दिल्ली का मंत्री भी नियुक्त किया है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ठीक एक साल पहले वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली की गद्दी छोड़ने वाले अरविंद केजरीवाल वैलेंटाइन डे पर फिर से दिल्ली की गद्दी पर काबिज होने जा रहे हैं। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया का डिप्टी सीएम होना तय है। साथ ही सूत्रों के मुताबिक वह शहरी विकास, पीडब्ल्यूडी तथा शिक्षा मंत्रालय भी संभालेंगे। जितेंद्र तोमर को गृह तथा कानून मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी दी जाएगी।
केजरीवाल की सरकार में गोपाल राय परिवहन तथा श्रममंत्री होंगे। संदीप कुमार के जिम्मे महिला व बाल कल्याण एवं अनुसूचित जाति तथा जनजाति विभाग रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय की बागडोर सतेंद्र जैन संभालेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति का जिम्मा असीम अहमद खान को दिया जाएगा। सिसोदिया पिछली बार भी 'आप' सरकार के 49 दिन के कार्यकाल में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, शहरी विकास एवं स्थानीय निकाय मंत्री थे।
केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, राखी बिड़लान और गिरीश सोनी को इस बार मंत्री नहीं बनाया जा रहा है। सिसोदिया पटपड़गंज सीट से विधायक चुने गए हैं। जितेंद्र तोमर त्रिनगर और गोपाल राय बाबरपुर सीट से विधानसभा पहुंच रहे हैं। सत्येंद्र जैन ने शकूर बस्ती, संदीप कुमार ने सुल्तान माजरा और असीम अहमद खान ने मटिया महल सीट से जीत हासिल की है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं