दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के ठीक एक साल बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद 'आप' नेता आशुतोष ने कहा, अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर बीजेपी की नूपुर शर्मा को करारी शिकस्त देते हुए 31,583 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में एक नई पार्टी के तौर पर उभरी 'आप' ने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेलकर एक हैरतअंगेज़ कारनामा अंजाम दिया था। उस वक्त बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।
केजरीवाल ने दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में 28 दिसंबर को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सार्वजनिक रूप से शपथ ली थी। यह वही रामलीला मैदान है, जो लोकपाल आंदोलन का आयोजन स्थल बना था। केजरीवाल ने 2013 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके ही गढ़ में 25,864 वोटों के भारी अंतर से हराया था।
केजरीवाल ने भ्रष्टाचार-विरोधी जनलोकपाल विधेयक को बीजेपी एवं कांग्रेस द्वारा बाधित किए जाने पर, 49 दिन सत्ता में रहने के बाद, पिछले साल 14 फरवरी को ही इस्तीफा दे दिया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं