अरविंद केजरीवाल ने एनडीटीवी से कहा कि यह जनता की जीत है। घूसखोरी खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं वीआईपी कल्चर को खत्म करूंगा।
इसके बाद केजरीवाल ने सार्वजनिक संबोधन में इसे सच्चाई व ईमानदारी की जीत बताया है। मध्य दिल्ली स्थित आप के दफ्तर में पार्टी के हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार इस तरह काम करेगी कि गरीब और अमीर, दोनों दिल्ली पर गर्व कर सकें।
केजरीवाल (46) ने इसके बाद अपनी पत्नी सुनीता को भीड़ से परिचित कराया। इसी बीच, उत्साहित भीड़ से आवाज आई, 'पांच साल केजरीवाल।' उत्साहित समर्थकों ने पार्टी के झंडे व चुनाव चिह्न् झाड़ू हवा में लहराए।
भीड़ से सुनीता का परिचय कराते हुए केजरीवाल ने कहा, यह मेरी पत्नी हैं। यदि इन्होंने मुझे सहयोग नहीं किया होता तो मैं कभी यह सब कर पाने में सफल नहीं होता।
वहीं आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ईमानदार सरकार चाहती है। दिल्ली ईमानदार सरकार चाहती है। हमारे पास दिल्ली के लिए दूरदर्शी योजना है। हमारे पास दिल्ली के लिए अच्छा नेतृत्व है।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से आगे चल रही है। उन्होंने कहा, हमें जीत का भरोसा है।
सर्वेक्षण में 'आप' की जीत का अनुमान व्यक्त किया गया था, जिसने 2013 दिसंबर में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के समर्थन से 49 दिन तक सरकार चलाई थी। 7 फरवरी को दिल्ली की करीब 67 फीसदी मतदाता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं