
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ग्रहण करने जा रहे आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी थे।
पीएम ने गुलदस्ता भेंट कर केजरीवाल का स्वागत किया और उन्हें दिल्ली की जीत पर बधाई दी। 15 मिनट की इस मुलाकात के बाद मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं को बताया, "अरविंद ने प्रधानमंत्री को बताया कि केंद्र और राज्य दोनों की ही सरकारों के पास भारी बहुमत है, इसलिए दिल्ली को एक बेहतर शहर बनाने की दिशा में दोनों के लिए मिलकर काम करने का यह एक सुनहरा अवसर है।"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का मुद्दा भी प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया और प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर गौर करने का आश्वासन दिया है। केजरीवाल ने मोदी को 14 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भी दिया, लेकिन पीएम ने समारोह में शामिल होने में असमर्थता जाहिर की, क्योंकि वह उस दिन शहर से बाहर होंगे।
दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को फोन करके बधाई दी थी। इसी दौरान केजरीवाल ने पीएम से मिलने की इच्छा जताई, जिसके बाद पीएम ने उन्हें आज चाय पर बुलाया था।
दिल्ली की 70-सदस्यीय विधानसभा के लिए संपन्न चुनावों में 67 सीटें अपने नाम कर 'आप' ने एकतरफा जीत हासिल की है, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने इस शानदार विजय के लिए केजरीवाल को बधाई दी और राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए केंद्र से पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। बधाई के लिए मोदी को धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा था कि वह दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही उनसे मिलना चाहेंगे।
शुक्रवार को केजरीवाल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। राष्ट्रपति ने केजरीवाल को अपनी लिखी दो पुस्तकें 'कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया' और 'थॉट्स एंड रिफलेक्शन्स' भेंट कीं। 'आप' के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि मुलाकात का कोई विशेष एजेंडा नहीं था।
(इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं