दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की करारी हार और आम आदमी पार्टी (आप) की ऐतिहासिक जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों को उन पर हमले करने का एक बेहतरीन औजार उपलब्ध करा दिया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इस मौके को भुनाने में किसी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
मोदी के धुर विरोधी जनता दल (युनाइटेड) नेता नीतीश कुमार ने तो यहां तक कह दिया कि जनता अहंकारियों को खारिज कर देती है। नीतीश ने आप की जीत पर केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, 'देश की जनता न्याय के साथ विकास चाहती है, मूलभूत सुविधाएं चाहती है।'
शारदा चिटफंड घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग का आरोप मोदी पर लगा चुकीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आप के शानदार प्रदर्शन पर उसे बधाई देते हुए कहा कि आप की भारी जीत 'घमंडी के लिए करारी हार' है।
उन्होंने कहा, 'मौजूदा राजनीतिक स्थिति में दिल्ली चुनाव एक बदलावकारी कदम है। इससे सिद्ध हुआ है कि लोकतंत्र में बदले की भावना से की गई राजनीति की कोई जगह नहीं है। देश को इस बदलाव की जरूरत है।'
गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार करार दिया और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में उनके मुख्य सहयोगी रहे आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जीत पर बधाई दी।
अन्ना ने आप को दिल्ली में मिली जीत पर मीडियाकर्मियों से कहा, 'यह अपेक्षित था। परिणाम नरेंद्र मोदी की हार है। भाजपा ने पिछले नौ महीने में क्या किया है?'
समाजसेवी ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ भ्रष्टाचार से निपटने के वादे किए, जबकि जनता विरोधी और किसान विरोधी निर्णय लिए।
उन्होंने केजरीवाल की जीत पर खुशी जताते हुए कहा, 'मैं दिल्ली में जीत पर केजरीवाल को बधाई देता हूं और उनसे अपील करता हूं कि वह पहले कार्यकाल में की गई गलतियों को न दोहराएं और न ही आंदोलन को भूलें।'
दक्षिण भारत में भी आप की जीत की धमक सुनाई दी। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने मोदी पर तीखे तंज कसते हुए कहा, 'घमंड में चूर मोदी की जन विरोधी नीतियों और लोगों को नजरअंदाज करने की निरंकुश शैली के खिलाफ लोगों ने एक सशक्त कदम उठाया है।'
तमिलनाडु में मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) के महासचिव वाइको ने कहा कि केंद्र की सत्ता में आने के आठ महीनों के अंदर ही भाजपा सरकार को जनता ने नकार दिया है।
वाइको ने कहा, 'भाजपा सरकार को लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है, जिसने आठ महीनों के दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के एजेंट का काम किया।'
दिल्ली में आप की अभूतपूर्व जीत का स्वागत करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम यह दर्शाता है कि लोग एक भ्रष्टाचार मुक्त तथा पारदर्शी सरकार चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली चहुंमुखी विकास करेगा।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आप की जीत की प्रशंसा की है तथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दृढ़ता से नकारने के लिए दिल्ली वासियों को बधाई दी। पार्टी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, 'अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने अभूतपूर्व और जबर्दस्त जीत दर्ज की है।'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं