आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए आज विभिन्न समाचारपत्रों में पहले पन्ने पर छपे विज्ञापन को लेकर बीजेपी की कड़ी आलोचना की और कल होने वाले विधानसभा चुनाव में यह कहते हुए 'आप' को वोट दिए जाने की अपील की कि इस प्रकार का विज्ञापन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
'आप' नेता आशुतोष ने संवाददताओं से कहा, आज दिल्लीवासियों ने देखा है कि बीजेपी ने पहले पन्ने पर विज्ञापन दिया है। मेरी राय में यह स्पष्ट तौर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा, मेरा सवाल यह है कि यदि प्रचार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद टेलीविजन पर इस प्रकार के विज्ञापनों की अनुमति नहीं है, तो उन्हें समाचारपत्रों में क्यों अनुमति दी गई। कानून बदलना चाहिए। यदि बड़े समाचारपत्र इस प्रकार के विज्ञापन जारी करते हैं, तो निश्चित रूप से लोगों के दिमाग पर इसका असर पड़ेगा।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आशुतोष ने ट्विटर पर यह मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि ऐसे विज्ञापनों के लिए बीजेपी के पास धन कहां से आया। उन्होंने कहा, हर समाचारपत्र में पहले पन्ने पर विज्ञापन देने के लिए बीजेपी के पास पैसा कहां से आया। ये विज्ञापन सबसे ज्यादा महंगे होते हैं।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, दिल्ली में हर समाचारपत्र में बीजेपी का पहले पन्ने पर विज्ञापन छपा है। धन कहां से आया? 'आप' की लड़ाई धन बल के खिलाफ है।
इन आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा, आप का यह दावा किया कि विज्ञापन चुनाव संहिता का उल्लंघन है, तो मैं समझता हूं कि यह उनका अज्ञान है। या तो उन्हें कानूनों की जानकारी नहीं है या आदर्श आचार संहिता की या फिर वे खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, विज्ञापन बीजेपी के सकारात्मक एजेंडे के बारे में बात करता है, जिसके बारे में पार्टी जनता को बताना चाहती है। इसमें किसी प्रकार का उल्लंघन नहीं है। इस प्रकार के विज्ञापन मतदान के दिन तक दिए जा सकते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं