भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर फर्जी कंपनियों से चंदा लेने का आरोप लगाया। दरअसल 'आप' से ही अलग हुए एक स्वयंसेवी समूह ने आज आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत पार्टी ने पिछले साल 'संदिग्ध' कंपनियों से दो करोड़ रुपये का चंदा लिया था। हालांकि आप ने इस आरोप का खंडन करते हुए केंद्र को चुनौती दी कि वह सीबीआई सहित किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच का आदेश दे सकती है।
बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा, 'एक ही निदेशक के नाम से चल रही चार फर्जी कंपनियों में से आम आदमी पार्टी ने 10-11 दिनों की अवधि के दौरान प्रत्येक कंपनी से 50 लाख रुपये का चंदा लिया।' उन्होंने कहा, 'इन कंपनियों को कोई फायदा नहीं हुआ है। नियमों के मुताबिक एक कंपनी अपनी औसत वार्षिक आय का 7.5 फीसदी और तीन साल का कर राजनीतिक चंदे के रूप में दे सकती है।' केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जब उन कंपनियों को कोई फायदा ही नहीं हुआ था, तो वह चंदा कैसे दे सकती हैं।'
वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'आम आदमी पार्टी फर्जी कंपनियों से चेक ले रही है, जिन्हें नापाक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए शुरू किया गया था।' सीतारमण ने कहा, आप जब तक विस्तृत जवाब नहीं देते, दूसरी राजनीतिक पार्टियों को यह बताना बंद करें कि आप कितने नैतिक है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस संबंध में आप ने आरोप लगाया कि यह सात फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले उसकी छवि खराब करने की साजिश है। पार्टी ने सरकार को चुनौती दी कि वह अपनी किसी भी एजेंसी से इसकी जांच करा कर सकती है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह साजिश है। उन्होंने कहा कि हम सरकार को आमंत्रित करते हैं कि वह सीबीआई, ईडी, आईबी, पुलिस, सेना में से किसी भी एजेंसी से सात फरवरी के चुनाव के पहले जांच का आदेश दे।
यादव ने कहा कि आप ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी चंदे चैक के जरिए लिए हैं और वह लेनदेन के लिए पैन कार्ड के ब्यौरे पर भी जोर देती है।
आरोपों के बारे में पूछे जाने पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हमने सभी चंदे चैक से लिए हैं...। केंद्र में बीजेपी की सरकार है। इसकी जांच करा ली जाए। अगर कुछ भी गडबड़ी मिली तो कृपया मुझे दंडित करिए।'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं