उत्तर पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में आज शाम आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों समूहों ने घटना के बाद एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना है। पुलिस ने बताया कि झड़प तब हुई जब आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इलाके की झुग्गी बस्तियों में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता शराब बांट रहे हैं। कांग्रेस ने हालांकि आरोपों का खंडन किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों समूहों की शिकायत पर घटना को लेकर दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मॉडल टाउन, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015, विधानसभा चुनाव 2015, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, Model Town, Delhi Assembly Polls 2015, Assembly Polls 2015, AAP, Congress