
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी निकटम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की नूपुर शर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 31,583 मतों के अंतर से पराजित किया।
केजरीवाल को 57,213 वोट मिले, जबकि नूपुर को केवल 25,630 मत हासिल हुए। दिल्ली की पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया 4781 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को भारी शिकस्त दी थी। 'आप' प्रमुख ने इस बार अपनी जीत के अंतर को बढ़ाया। दीक्षित को उन्होंने 25,864 मतों के अंतर से हराया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015, विधानसभा चुनाव 2015, दिल्ली चुनाव परिणाम, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, Delhi Assembly Polls 2015, Assembly Polls 2015, Nupur Sharma, नूपुर शर्मा, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party