विज्ञापन

क्‍या आप जानते हैं- रूलर पर 0 से पहले गैप क्‍यों होता है, दिलचस्‍प है वजह

why is space before 0 on a ruler: स्कूल में इस्तेमाल होने वाला रूलर यानी स्‍केल में 0 से पहले थोड़ी खाली जगह छोड़ी गई होती है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि शायद ऐसा डिजाइन के कारण किया गया है, लेकिन असल में इसके पीछे कारण छिपा होता है. 

रूलर बनाने के रूल्‍स 

विशेषज्ञों के अनुसार, रूलर के किनारे ही सबसे जल्दी खराब हो जाते हैं. लगातार इस्तेमाल करने के कारण, या बार-बार गिरने या रगड़ लगने से किनारा घिस सकता है या थोड़ा टूट भी सकता है. ऐसे में अगर 0 का निशान किनारे पर बनाया गया हो तो इससे माप में गलती हो सकती है. इसी समस्या से बचने के लिए 0 से पहले थोड़ा गैप छोड़ा जाता है. 

Do You Know: क्‍या ट्रेन भी रिटायर होती है, पुरानी ट्रेनों का क्‍या होता है

कहां-कहां ऐसा डिजाइन बनता है 

केवल रूलर ही नहीं बल्कि अन्‍य ज्‍यामितीय टूल्‍स बनाने में इस डिजाइन का यूज किया जाता है. इसके अलावा, कैलिपर और कई इंजीनियरिंग टूल्स में भी इसी तरह की तकनीक अपनाई जाती है. इन सभी उपकरणों में माप की शुरुआत को किनारे से थोड़ा अंदर रखा जाता है ताकि घिसाव का असर माप पर न पड़े. 

ट्रेन के पीछे क्‍यों बना होता है X का निशान, जानें इसका मतलब

ruler rules

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

बच्‍चों को सिखाने में मदद मिलती है 

छोटे बच्चों को मापना सिखाते समय यह समझाना जरूरी होता है कि माप हमेशा 0 लाइन से शुरू करना है, न कि रूलर के किनारे से. यह खाली जगह बच्चों को सही तरीके से माप लेने की आदत सिखाती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruler School, School Ruler Facts, School Ruler Facts In Hindi, Do You Know, Do You Know Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com