Abibliophobia Word: कई ऐसे अंग्रेजी शब्द हैं, जिन्हें सुनकर लोग चौंक जाते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प शब्द है Abibliophobia. यह शब्द सोशल मीडिया और किताबों से जुड़े कंटेंट में काफी वायरल रहता है. बहुत से लोग इसका मतलब नहीं जानते, लेकिन यह शब्द किताबों से जुड़े एक खास डर को दर्शाता है.
Abibliophobia का मतलब
Abibliophobia का मतलब होता है- किताब खत्म हो जाने का डर. यानी जब कोई व्यक्ति किताब पढ़ रहा हो और उसे डर लगे कि किताब जल्द खत्म होने वाली है, तो उस भावना को Abibliophobia कहा जाता है. यह शब्द खासतौर पर उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें पढ़ने का बहुत शौक होता है.
ऐसे करें इस शब्द का उच्चारण
इस शब्द का उच्चारण थोड़ा कठिन लग सकता है. इसे ऐसे बोला जाता है-
ए-बिब-लियो-फो-बिया (A-bib-lio-pho-bia)
आम के शौकीन हैं! तो आम से जुड़े कितने सवालों के जवाब दे पाएंगे, ट्राई करें
यह शब्द ग्रीक भाषा के शब्दों से मिलकर बना है. इसमें Biblio का मतलब किताब और Phobia का मतलब डर होता है.
इस शब्द से जुड़ी दिलचस्प बात
दिलचस्प बात यह है कि कई Book Lovers खुद को मजाक में Abibliophobia का शिकार बताते हैं. जब उनकी पसंदीदा कहानी खत्म होने लगती है तो उन्हें उदासी महसूस होती है. यही कारण है कि लोग लंबी सीरीज वाली किताबें पढ़ना पसंद करते हैं ताकि कहानी जल्दी खत्म न हो.
Psychology में अलग-अलग तरह के Phobia के बारे में पढ़ाया जाता है। कुछ लोगों को ऊंचाई से डर लगता है, कुछ को अंधेरे से, जबकि कुछ लोगों को भीड़ से डर लगता है. लेकिन Abibliophobia थोड़ा अलग और मजेदार शब्द माना जाता है क्योंकि यह किताबों के प्रति प्यार को दिखाता है.
जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं, जवाब जानकर हिल जाएगा दिमाग
सोशल मीडिया पर इस्तेमाल
सोशल मीडिया पर कई लोग इस शब्द का इस्तेमाल Funny Memes और Reading Posts में करते हैं. खासकर छात्र और पुस्तक प्रेमी इसे अपने अनुभव से जोड़कर देखते हैं. अगर आप भी किताब पढ़ते समय यह सोचकर दुखी हो जाते हैं कि कहानी खत्म होने वाली है, तो मजाक में आप खुद को भी Abibliophobia कह सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं