विज्ञापन

WHO के साथ इंटर्नशिप का चांस, जानें कौन से स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ग्लोबल इंटर्नशिप प्रोग्राम का आप हिस्सा बन सकते हैं. ग्रेजुएट लोगों के लिए ये इंटर्नशिप प्रोग्राम लाया गया है. इस प्रोग्राम के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें WHO की टीमों के साथ काम करने का चांस मिलेगा.

WHO के साथ इंटर्नशिप का चांस, जानें कौन से स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवार WHO करियर वेबसाइट पर जाकर इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.

WHO Internship: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग्लोबल इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. छात्र और हाल ही में ग्रेजुएट लोग इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं. इस प्रोग्राम के तहत अलग-अलग टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव क्षेत्रों में इंटर्नशिप करवाई जाएगी. इस दौरान उम्मीदवारों को WHO की टीमों के साथ काम करने का मौका मिलेगा और ग्लोबल हेल्थ प्रोग्राम्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे.  स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए ये एक अच्छा चांस है.

कौन आवेदन कर सकता है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए. संबंधित क्षेत्र में अंडरग्रेजुएट, ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एनरोल होना चाहिए या पिछले 18 महीनों के भीतर क्वालिफिकेशन पूरी होनी चाहिए. बैचलर-लेवल के जो आवेदन करना चाहते उन्होंने यूनिवर्सिटी में कम से कम तीन साल की फुल-टाइम पढ़ाई की हो.

वहीं WHO के जिस ऑफिस के साथ काम करना चाहता हो, वहां की भाषा आनी चाहिए. WHO के किसी सदस्य देश का वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए. दरअसल इंटर्नशिप की जगहें WHO के हेडक्वार्टर के साथ-साथ रीजनल और कंट्री ऑफिस में भी हो सकती हैं. WHO की इंटर्नशिप फुल-टाइम हैं, ये छह हफ्ते से लेकर 24 हफ्ते तक हो सकती है. डिपार्टमेंट और इंटर्नशिप की पोस्ट पर इंटर्नशिप की अवधि तय होगी.

उम्मीदवार कैसे आवेदन कर सकते हैं

उम्मीदवार WHO करियर वेबसाइट पर जाकर इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. हर वैकेंसी से जुड़ी जानकारी सही से पढ़ें और उसके बाद ही आवेदन करें. दरअसल अलग-अलग पदों के लिए योग्यता की शर्तें अलग हो सकती हैं.

वहीं इंटर्नशिप पूरी होने के एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. जो कि आगे चलकर काम आ सकता है. इंटर्न को इंटर्नशिप  के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. जो कि ड्यूटी स्टेशन के आधार पर अलग-अलग होगा.  वैकेंसी नोटिस में इसकी जानकारी दी गई है. इसके अलावा इंटर्नशिप के दौरान मेडिकल और एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन तीन कॉलेजों में भी अब सीधे 12वीं के नंबरों से एडमिशन, ये हैं कोर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WHO Internship 2026, WHO Internship Application, Who Internship For Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com