विज्ञापन

टीचर को कौन सस्पेंड कर सकता है? क्या प्रिंसिपल के पास भी है ये पावर? जानें नियम

Government School Suspension rule : जब भी कोई स्कूल टीचर लापरवाही या अनुशासनहीनता करता है, तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाता है. कई बार उसे सस्पेंड तक कर दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं यह पावर किसके पास होती है. एक टीचर का सस्पेंशन कौन कर सकता है. इस आर्टिकल में जानिए.

टीचर को कौन सस्पेंड कर सकता है? क्या प्रिंसिपल के पास भी है ये पावर? जानें नियम
सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल (चाहे वो संकुल प्राचार्य हो) सीधे तौर पर किसी टीचर को सस्पेंड नहीं कर सकता है.

Teacher Suspension Rules: अक्सर स्कूलों में अनुशासनहीनता या लापरवाही की खबरें आती रहती हैं. कई बार टीचर्स को सजा के तौर पर सस्पेंड कर दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीचर हो या प्रिंसिपल इन पर एक्शन कौन लेता है. इनका सस्पेंशन कौन कर सकता है. क्या स्कूल के प्रिंसिपल के पास किसी टीचर को सस्पेंड करने की पावर होती है या इसके लिए किसी बड़े अधिकारी की इजाजत चाहिए. आइए जानते हैं इसे लेकर सरकारी स्कूलों में क्या है नियम..

किसी टीचर को सस्पेंड कब किया जा सकता है

किसी भी टीचर को बिना वजह सस्पेंड नहीं किया जा सकता है. इसके कुछ ठोस कारण होने चाहिए. अगर वह बिना बताए स्कूल से गायब रहता है या स्कूल नहीं आता, बच्चों या स्टाफ के साथ बदतमीजी या अनुशासनहीनता, कोई आपराधिक मामला दर्ज हो जाए, उत्पीड़न या किसी भी तरह का दुराचार (Misconduct) करने पर सस्पेंशन हो सकता है.

टीचर को सस्पेंड करने का नियम क्या है

टीचर को सस्पेंड करने का हर राज्य के अनुसार नियम अलग-अलग हो सकता है लेकिन एक कॉमन नियम है कि 'जिसने नौकरी दी है, वही सस्पेंड कर सकता है.' इसे ही अपॉइंटिंग अथॉरिटी (Appointing Authority) कहा जाता है.

टीचर को कौन सस्पेंड कर सकता है

1. DEO और BSA

जिला स्तर पर प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) या बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पास सस्पेंड करने की सबसे ज्यादा पावर होती है. ये दोनों ही अधिकारी किसी स्कूल के टीचर पर सीधे एक्शन ले सकते हैं.

2. स्कूल विभाग के बड़े अधिकारी

अगर मामला किसी बड़े स्कूल के प्रिंसिपल या गजेटेड ऑफिसर का है, तो राज्य के शिक्षा निदेशक (Director of Education) या सचिव (Secretary) ही कार्रवाई करते हैं.

3. जिलाधिकारी (DM)

जिले का मालिक होने के नाते, अगर डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट (DM) को लगता है कि कोई टीचर बहुत बड़ी लापरवाही कर रहा है, तो वे भी निलंबन का आदेश दे सकते हैं. इसके अलावा भी वो अलग से एक्शन ले सकते हैं.

4. प्राइवेट और एडेड स्कूल

किसी भी प्राइवेट या एडेड स्कूल में अगर कोई टीचर लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ एक्शन लेने का पावर स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के पास होती है.

क्या प्रिंसिपल टीचर को सस्पेंड कर सकता है

सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल (चाहे वो संकुल प्राचार्य हो) सीधे तौर पर किसी टीचर को सस्पेंड नहीं कर सकता है. उसके पास सिर्फ अनुशंसा (Recommendation) भेजने की पावर होती है. यानी वो बड़े अधिकारियों को रिपोर्ट भेज सकता है कि ये टीचर काम नहीं कर रहा, इसे सस्पेंड किया जाए. जबकि प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल का रोल बड़ा होता है, लेकिन अंतिम फैसला मैनेजमेंट कमेटी का ही होता है. एडेड स्कूलों में अगर मैनेजमेंट किसी को सस्पेंड करता है, तो 60 दिनों के अंदर जिला शिक्षा अधिकारी की मंजूरी लेना जरूरी है, वरना सस्पेंशन रद्द माना जाता है.

प्रिंसिपल को कौन कर सकता है सस्पेंड 

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड करने का अधिकार राज्य के शिक्षा विभाग के पास होता है, और आमतौर पर जिला शिक्षा अधिकारी या वरिष्ठ अधिकारी इस फैसले में भूमिका निभाते हैं. अगर किसी प्रिंसिपल पर लापरवाही, अनुशासनहीनता या गंभीर शिकायत सामने आती है, तो पहले उसकी जांच की जाती है और मामला सही पाए जाने पर उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है. सस्पेंशन के बाद पूरी जांच प्रक्रिया चलती है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होती है. 

यह भी पढ़ें- स्कूलों में तीन भाषाओं में पढ़ाई क्यों जरूरी, क्या है Three Language Formula? इसे लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट, जानिए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Government School Teachers Suspension, Who Can Suspend Principal Of School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com