विज्ञापन

दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है? जानिए हिंदी किस स्थान पर है

The Most Widely Spoken Language In The World : भाषा अब केवल बातचीत का माध्यम नहीं रह गई है. यह शिक्षा, रोजगार और इंटरनेट और दुनिया को कनेक्ट करने का अहम साधन बन चुकी है. इसी वजह से हिंदी समेत कई भाषाएं दुनिया भर में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं.

दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है? जानिए हिंदी किस स्थान पर है
हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर आती है.

The Most Widely Spoken Language In The World : जब भी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा की बात होती है, तो ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे इंग्लिश का नाम ले लेते हैं. इसकी वजह भी साफ है. इंटरनेट, फिल्मों, शिक्षा, बिजनेस और सोशल मीडिया पर अंग्रेजी का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है. लेकिन सवाल यही है कि क्या सच में इंग्लिश दुनिया की सबसे बड़ी भाषा है? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि हम मातृभाषा की बात कर रहे हैं या दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने पर वाली भाषा की.

मातृभाषा के आधार पर कौन है नंबर-1?

अगर केवल मातृभाषा (Native Language) के आधार पर देखा जाए, तो मैंडरिन चाइनीज (Mandarin Chinese) दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. चीन की बड़ी आबादी के कारण करोड़ों लोग इसे अपनी पहली भाषा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि मातृभाषा बोलने वालों की संख्या के मामले में मंदारिन पहले नंबर पर बनी हुई है.

ग्लोबल लेवल पर अंग्रेजी का दबदबा कायम

हालांकि, जब बात इंटरनेशनल कम्युनिकेशन की आती है, तो इंग्लिश इस रेस में काफी आगे बनी हुई है. शिक्षा, साइंस, टेक्नोलॉजी, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इंग्लिश का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. दुनिया के कई देशों में यह दूसरी भाषा के तौर पर भी पढ़ाई और बोली जाती है. इसी कारण इंग्लिश को अक्सर "ग्लोबल लैंग्वेज" कहा जाता है.

हमारी हिंदी भाषा इस स्थान पर

हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर आती है. भारत की बड़ी आबादी के अलावा नेपाल, मॉरीशस, फिजी, अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में भी हिंदी बोलने और समझने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया और भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री के बढ़ने के कारण भी हिंदी का प्रभाव दुनियाभर में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है.

दुनिया की टॉप 5 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं

  • इंग्लिश
  • मैंडरिन चाइनीज
  • हिंदी
  • स्पेनिश
  • फ्रेंच

यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 22 जून से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Most Spoken Language In The World, Which Is The Number 1 Language
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com