विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 22 जून से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें लिस्ट

NTA ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे लेटेस्ट नोटिस और परीक्षा से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल UGC-NET पोर्टल देखते रहें.

यूजीसी नेट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 22 जून से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें लिस्ट
NTA ने कैंडिडेट्स को बताया है कि परीक्षा की तारीख से लगभग आठ से दस दिन पहले एग्जाम सिटी की जानकारी वाली स्लिप (Exam City Intimation Slip) जारी की जाएगी.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल (Subject-wise Schedule) जारी कर दिया है. असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए होने वाली यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी. अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, तो हम आगे आर्टिकल में एग्जाम का पूरा शेड्यूल सब्जेक्ट वाइज बता रहे हैं.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, नोट कर लें टाइमिंग

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, UGC NET 2026 परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें कि पांच दिनों तक चलने वाले इस एग्जाम 80 से ज्यादा सब्जेक्ट्स की परीक्षा होगी, जिनमें पॉलिटिकल साइंस और कॉमर्स से लेकर कंप्यूटर साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और इकोनॉमिक्स जैसे सभी प्रमुख विषय शामिल हैं.

कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?

NTA ने कैंडिडेट्स को बताया है कि एग्जाम के लगभग आठ से दस दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Intimation Slip) जारी की जाएगी. सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा के एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2026) अलग से जारी किए जाएंगे. 

सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल

22 जून    जियोग्राफी, विजुअल आर्ट, मराठी, पंजाबी, तमिल, म्यूजियोलॉजी    कंप्यूटर साइंस, बंगाली, पर्शियन, रशियन, होम साइंस
23 जून    पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, Social Work, उर्दू    मास कम्युनिकेशन, लॉ, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, फिलॉसफी
24 जून    पॉलिटिकल साइंस, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन, जापानी    कॉमर्स, डिफेंस स्टडीज़, भारतीय संस्कृति, बौद्ध अध्ययन
25 जून    अंग्रेजी, चीनी, स्पेनिश, कोंकणी, कश्मीरी    हिस्ट्री, पाली, प्राकृत, तुलनात्मक साहित्य
29 जून    हिंदी, मैनेजमेंट, साइकोलॉजी से जुड़े विषय, अरबी    साइकोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, आयुर्वेद बायोलॉजी
30 जून    इकोनॉमिक्स, एनवायरनमेंटल साइंसेज, एंथ्रोपोलॉजी, संस्कृत    सोशियोलॉजी, योग, टूरिज्म मैनेजमेंट, स्टैटिस्टिक्स, फॉरेस्ट्री

Latest and Breaking News on NDTV
ऑफिशियल अपडेट्स पर नजर रखें कैंडिडेट्स

NTA ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे लेटेस्ट नोटिस और परीक्षा से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल UGC-NET पोर्टल देखते रहें. इसके अलावा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और ईमेल सपोर्ट ugcnet@nta.ac.in भी उपलब्ध कराया है, ताकि छात्र सीधे संपर्क कर सकें.

यह भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला, Cyber Attack के बाद COEMPT से छीना डेटा का कंट्रोल, लेकिन आंसर शीट यही कंपनी करेगी स्कैन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com