नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की इंटिमेशन सिटी स्लिप जारी कर दी है.परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है. नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के शेड्यूल के अनुसार एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा. री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा. पेपर दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा जो कि शाम 5:15 बजे तक चलेगा. सबसे खास बात ये कि इस बार छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.
कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाना है.
- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद होमपेज पर "NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card" का लिंक एक्टि होगा.
- इस लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लिकेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड और पूछ गई अन्य जानकारी सही से भरें और सबमिट कर दें.
- एडमिट कार्ड आपकी स्कीन पर आ जाएगा.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 7 जून को नीट यूजी 2026 की इंटिमेशन सिटी स्लिप जारी की है. उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र किस शहर में है, इसकी जानकारी दी गई है. ताकि छात्र अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकें. वहीं परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर होगी और एडमिट कार्ड के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जाएगी.
परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होगी. इस परीक्षा के जरिए ही देश भर के बड़े मेडिकल कॉलजों में दाखिला मिलता है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. किसी भी तरह का सवाल होने पर छात्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं