विज्ञापन

UPSC CSE Prelims परीक्षा कल, एग्जाम वालों को पता होनी चाहिए ये गाइडलाइंस, जानें किन चीजों पर होगी पाबंदी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा कुल तीन चरणों में होती है. पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है. इसमें बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के दो पेपर होते हैं. ये एक क्वालीफाइंग पेपर है, जिसमें कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होता है.

UPSC CSE Prelims परीक्षा कल, एग्जाम वालों को पता होनी चाहिए ये गाइडलाइंस, जानें किन चीजों पर होगी पाबंदी
प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों (Shifts) में ऑफलाइन होगा.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (UPSC CSE Prelims) 24 मई, 2026 यानी कल होने जा रहा है. देश भर के विभिन्न केंद्रों पर ये परीक्षा आयोजित की जाएगी. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड हासिल कर लें. एग्जाम वाले दिन उम्मीदवीरों को अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी लेकर आना होगा. इसी के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. साथ ही उम्मीदवार नीचे दिए गए परीक्षा दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें.

इन नियमों का करें पालन

  1. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा.
  2. परीक्षा सुबह  9 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू तक होगी. 9 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
  3. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने से साथ मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ियां, अन्य IT गैजेट, किताबें, बैग, आदि साथ लेकर न जाएं. इन चीजों को परीक्षा केंद्रों के अंदर नहीं ले जाया जा सकता है.
  4. एग्जाम सेंटर पर ई-एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, पहचानत् पत्र ले जाने की ही अनुमति होगी. इसके अलाव नॉर्मल कलाई वाली घड़ी भी साथ ले जा सकते हैं.

परीक्षा का टाइम

प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों (Shifts) में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.

  1. पेपर 1 (GS): सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा.
  2. पेपर 2 (CSAT): दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा.

कब होगी मुख्य परीक्षा

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा (Mains Exam Date) 21 अगस्त को होगा. ये एग्जाम कुल 5 दिनों तक चलेगा. इसके बाद साक्षात्कार परीक्षा फरवरी - मार्च 2027 में होने की उम्मीद है. साक्षात्कार परीक्षा के एक महीने बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC CSE Prelims 2026 Exam, UPSC CSE Prelims Guidelines, UPSC CSE Prelims Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com