विज्ञापन

क्या है नॉर्मलाइज्ड स्कोर, यूपी दरोगा भर्ती के रिजल्ट के बाद जिसका इंतजार कर रहे अभ्यर्थी

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद अब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalized Score) का इंतजार कर रहे हैं.

क्या है नॉर्मलाइज्ड स्कोर, यूपी दरोगा भर्ती के रिजल्ट के बाद जिसका इंतजार कर रहे अभ्यर्थी

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद अब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalized Score) का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में कई उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि आखिर नॉर्मलाइज्ड स्कोर क्या होता है और यह सामान्य (Raw) अंकों से कैसे अलग होता है? जानें इसके बारे में हर बात. 

क्या होता है नॉर्मलाइज्ड स्कोर

नॉर्मलाइज्ड स्कोर वह अंक होता है, जिसे परीक्षा की अलग-अलग शिफ्टों के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए तय किया जाता है. अगर किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन कई शिफ्टों में होता है, तो यह संभव है कि किसी शिफ्ट का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान हो और किसी का कठिन. ऐसे में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए Normalization Process अपनाया जाता है. 

इस प्रक्रिया में उम्मीदवार के Raw Marks (वास्तविक अंक) को सांख्यिकीय (Statistical) तरीके से समायोजित (Adjust) किया जाता है, ताकि आसान या कठिन शिफ्ट का किसी उम्मीदवार को अनुचित लाभ ना हो या नुकसान ना हो. 

क्यों जरूरी माना जाता है नॉर्मलाइजेशन

इसे इस तरह से समझ सकते हैं- मान लीजिए दो उम्मीदवार अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देते हैं. पहले उम्मीदवार की शिफ्ट का पेपर कठिन था और उसे 300 अंक मिले, जबकि दूसरे उम्मीदवार की शिफ्ट का पेपर अपेक्षाकृत आसान था और उसे 310 अंक मिले. केवल रॉ स्कोर के आधार पर तुलना करना उचित नहीं होगा. ऐसे में नॉर्मलाइजेशन के जरिए दोनों शिफ्टों के कठिनाई स्तर का विश्लेषण कर अंतिम स्कोर तय किया जाता है. 

क्या नॉर्मलाइजेशन से अंक बढ़ या घट सकते हैं?

अगर किसी उम्मीदवार ने अपेक्षाकृत कठिन शिफ्ट में परीक्षा दी है, तो उसके नॉर्मलाइज्ड अंक बढ़ सकते हैं. वहीं आसान शिफ्ट के उम्मीदवारों के अंक कुछ कम भी हो सकते हैं. हालांकि यह पूरी तरह परीक्षा की सांख्यिकीय गणना पर निर्भर करता है और हर उम्मीदवार के लिए परिणाम अलग हो सकता है. 

यूपी दरोगा भर्ती में नॉर्मलाइज्ड स्कोर का महत्व

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी. ऐसे में बोर्ड ने मेरिट सूची और कटऑफ तैयार करने के लिए नॉर्मलाइज्ड स्कोर को आधार बनाया है. यानी अंतिम चयन रॉ मार्क्स के बजाय नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर किया जाना है. 

बिना BTech में एडमिशन लिए भी कर सकते हैं इंजीनियरिंग, इन 5 कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SI Result, UP Sub Inspector, UP Sub Inspector Recruitment, UP Police Result, Up Police Result Direct Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com