विज्ञापन

बिना BTech में एडमिशन लिए भी कर सकते हैं इंजीनियरिंग, इन 5 कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं

हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देखते हैं, लेकिन कई बार BTech या BE में दाखिला नहीं ले पाते.

बिना BTech में एडमिशन लिए भी कर सकते हैं इंजीनियरिंग, इन 5 कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं

हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देखते हैं, लेकिन कई बार BTech या BE में दाखिला नहीं ले पाते. इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि टेक्नोलॉजी या इंजीनियरिंग सेक्टर में उनके लिए करियर के रास्ते बंद हो जाते हैं. आज के समय में कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स हैं, जिनकी मदद से छात्र आईटी, सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में शानदार करियर बना सकते हैं. 

1. BCA (Bachelor of Computer Applications)

अगर आपकी रुचि कंप्यूटर, प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में है तो BCA एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ये कोर्स करने के बाद Software Developer, Web Developer, App Developer, System Analyst, Cloud Support Engineer जैसे काम के मौके मिल सकते हैं. 

2. BSc Computer Science / Information Technology

BSc Computer Science या IT करने वाले छात्र भी टेक कंपनियों में अच्छी नौकरी पा सकते हैं. इस कोर्स में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, डेटाबेस, नेटवर्किंग और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी तकनीकों की पढ़ाई कराई जाती है. ये कोर्स करने के बाद Software Engineer, Database Administrator, IT Consultant, Technical Support Engineer, Data Analyst का काम मिल सकता है. 

3. Diploma in Engineering (Polytechnic)

10वीं या 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी एक अच्छा विकल्प है. इसके बाद छात्र सीधे इंडस्ट्री में नौकरी कर सकते हैं. कोर्स करने के बाद Mechanical Engineering, Civil Engineering, Electrical Engineering, Electronics Engineering, Computer Engineering का काम मिल सकता है. 

4. B.Voc (Bachelor of Vocation)

यह स्किल-आधारित डिग्री है, जिसमें इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है. कई विश्वविद्यालय और कॉलेज आईटी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में B.Voc कोर्स संचालित करते हैं. इस कोर्स को करने के बाद Technical Executive,  Production Executive, Service Engineer, Quality Analyst का काम मिल सकता है. 

5. AI, Data Science और Cyber Security जैसे स्पेशलाइज्ड कोर्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी आज सबसे तेजी से बढ़ते हुए सेक्टरों में शामिल हैं. इन क्षेत्रों में डिग्री या मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल कोर्स करके छात्र नए दौर की टेक इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं. इसके बाद Data Scientist, AI Engineer, Machine Learning Engineer, Cyber Security Analyst, Cloud Engineer का काम मिल सकता है.

MBA vs PGDM: ग्रेजुएशन के बाद कौन सा कोर्स बेहतर, क्‍या पढ़ाया जाएगा, करियर के मौके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BTech, Btech Admission, BTech Courses, Engineering Courses, Engineering Admission 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com