विज्ञापन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर फिजिकल टेस्ट तक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आगे क्या?

UP Police Constable Document Verification: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. इस परीक्षा में कुल 76 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए हैं, लेकिन नौकरी सिर्फ 32,679 को मिलेगी.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर फिजिकल टेस्ट तक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आगे क्या?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है

यूपी के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है और यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Constable Result 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. इस भर्ती में यूपी के लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 76 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं. इन सभी को कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर हुई इस भर्ती के अगले चरण के लिए तैयार रहना होगा, जो काफी मुश्किल हो सकते हैं. 

कुल इतने उम्मीदवार हुए पास

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुल 76,184 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है. हालांकि पुलिस की वर्दी पहनने के लिए उन्हें अभी कुछ और चीजों को पार करना होगा. क्योंकि 32,679 पदों पर ये भर्ती होनी है, ऐसे में मुकाबला काफी ज्यादा मुश्किल है. परीक्षा पास करने के बाद भी करीब 44 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अगले राउंड में बाहर हो जाएंगे. इसीलिए आपको हर चीज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में एक गलती पड़ेगी भारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस 17 अगस्त से शुरू होगा. इसके लिए सभी दस्तावेज होना जरूरी है और किसी भी गलती पर उम्मीदवार को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट तैयार रखने हैं. 

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट के साथ उनके सर्टिफिकेट 
  • पहचान पत्र, आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड 
  • आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र 
  • राज्य के निवासियों के लिए निवास प्रमाण पत्र 
  • EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज कलर फोटो 

सितंबर में लगानी होगी दौड़

जिन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद चुना जाएगा, उन्हें सितंबर में दौड़ लगानी होगी. ये फिजिकल टेस्ट होगा, जिसमें पास होना जरूरी है. पुरुषों के लिए 25 मिनट में  4.8 किमी और महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ होगी. 

फिजिकल टेस्ट के बाद आखिरी कटऑफ बनाई जाएगी और फिर मेरिट के हिसाब से आखिरी लिस्ट तैयार होगी. सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस में नौकरी मिलेगी. 

ये भी पढ़ें - टीचर्स को घर जाने की छूट, कोचिंग में पढ़ाए वही सवाल! CBI ने बताया कैसे लीक हुआ NEET का पेपर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police  Constable, UP Police Result, UP Police Constable Result 2026, Up Police Constable Physical, Up Police Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com