UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ ही विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी घोषित कर दी गई है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
UP Police Constable Result 2026
खबर है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 76 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए हैं. परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर भी चेक किया जा सकता है.
कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी
कटऑफ की बात करें तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी है. इस बार सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 250 अंकों से अधिक रही, जो परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है.

वहीं EWS, SC और ST समेत अन्य आरक्षित वर्गों की कटऑफ अलग-अलग निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार विस्तृत कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी मेरिट लिस्ट और नोटिस में देख सकते हैं.
आगे की प्रक्रिया क्या है
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शामिल हैं-
- दस्तावेज सत्यापन
- शारीरिक मानक परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- मेडिकल परीक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं